फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women can travel free in roadways buses till 12 noon

रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

Sun, 02 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women can travel free in roadways buses till 12 noon
जौनपुर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए आवागमन में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए सरकार ने महिलाओं के लिए 24 घंटे रोडवेज बस की यात्रा निशुल्क की है। रविवार की रात 12 बजे से शुरू हुई यह सुविधा सोमवार की रात 12 बजे तक जारी रहेगी। उन्हें फिजिकल डिस्टेंसिंग के मानक के साथ ही यात्रा कराया जाएगा। रुटवार चालक-परिचालक की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए रोडवेज ने शुुुरू कर दी है। इस दौरान 61 परिवहन निगम की और दो अनुबंधित बसों का संचालित की जाएगी। इन बसों को सभी मार्गों पर चलाया जाएगा। सभी महिलाएं अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सके। इसके मद्देनजर सरकार ने पिछले वर्षों की भांति इस बार भी महिलाओं को निशुल्क यात्रा करने का आदेश जारी किया है। जिसमें रविवार को रात 12 बजे से लेकर सोमवार की रात 12 बजे तक महिलाओं को यात्रा फ्री किया है। रोडवेज के एआरएम विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रक्षा बंघन पर्व पर महिलाओं को यात्रा फ्री कराने का निर्देश रविवार को आया है। इस दौरान 63 बसें संचालित की जाएगी। सभी मार्गों पर बसों का संचालन होगा, जिससे महिलाओं को यात्रा करने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed