फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman killed, 10 injured in fighting between two sides

दो पक्षों में मारपीट में महिला की मौत, 10 घायल

Thu, 13 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, 10 injured in fighting between two sides
सुईथाकला क्षेत्र के रूधौली में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान हु - फोटो : JAUNPUR
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में पुरानी रंजिश और मामूली विवाद को लेकर मंगलवार को हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। जिसमें देर रात एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। रुधौली बाजार निवासी राम जीयावन गुप्ता और पुल्लु गुप्ता के बीच सुबह मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रामजियावन (46), शशि देवी (42) पत्नी राम जियावन, अमित (28), गोलू (21 ) शिवानी (18) और दूसरे तरफ से सुंदर (30), मोनू (25) सोनू (20) सुशीला (45) पत्नी पुल्लू, खुशुबु (25) पत्नी सुंदर, सुनीता (20) पत्नी मोनू घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर दी। इसी दौरान रात में एक बजे घायल शशि देवी (42) पत्नी रामजीयावन गुप्ता की हालत खराब होने लगी तो सीएचसी से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल ले आए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिज ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतका के पति की तहरीर पर सुंदर, सोनू, मोनू ,सुशीला देवी पत्नी पुल्लू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं दूसरे पक्ष सुंदर अग्रहरि की तहरीर पर रामजीवन अमित गोलू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed