फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman gives birth to a child in a train, admitted in district hospital

जौनपुरः श्रमिक स्पेशल ट्रेन में गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य

Fri, 15 May 2020 06:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Woman gives birth to a child in a train, admitted in district hospital
birth

जौनपुर के जफराबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को मुंबई से आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन में मौजूद महिलाओं की मदद से उसका प्रसव कराया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जौनपुर जंक्शन पहुंचने के बाद प्रसूता और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मुंबई के कुर्ला से चलकर स्पेशल ट्रेन शुक्रवार की सुबह प्रयागराज से जौनपुर के लिए रवाना हुई। जौनपुर जंक्शन का प्लेटफार्म खाली न होने पर ट्रेन को जफराबाद में आउटर पर रोक दिया गया। इसी दौरान ट्रेन में सवार गाजीपुर निवासी परवाना बेगम पत्नी जुनेद को प्रसव पीड़ा होने लगी। कोई मदद मिलती न देख बोगी में मौजूद महिलाओं ने पहल की।

विज्ञापन

 

उनकी मदद परवाना बेगम ने बच्चे को जन्म दिया। तब तक ट्रेन को खड़ा हुए चार घंटे बीत चुके थे। इसकी जानकारी होते ही जफराबाद के आरपीएफ प्रभारी जेसी शर्मा ने जंक्शन पर मौजूद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। ट्रेन के जौनपुर पहुंचने से पहले ही मेडिकल टीम और एंबुलेंस वहां आ चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जौनपुर जंक्शन पर महिला को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि जौनपुर जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली नहीं होने की वजह से उक्त ट्रेन को जफराबाद आउटर पर रोका दिया गया था, लेकिन जब महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की जानकारी हुई तो जौनपुर जंक्शन पर ट्रेन को लाया गया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed