फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   woman gave birth to a child in an ambulance

महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth to a child in an ambulance
रामनगर। बुधवार को क्षेत्र की एक महिला ने अस्पताल जाते समय एबुंलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिवार के लोग उसे एंबुलेंस से लेकर सीएचसी रामनगर लेकर जा रहे थे। महिला में रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिया। ग्राम गोपालापुर निवासी साधना को बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। साधना के पति अजीत कुमार ने 102 एंबुलेंस को फोन लगाया। करीब 15 मिनट बाद एम्बुलेंस साधना के घर पहुंच गई। पत्नी साधना को एंबुलेंस से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर जा रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले साधना को प्रसव पीड़ा बढ गई। तब एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन) रामबाबू और पायलट अजीत यादव ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया। अपनी सूझबूझ से काम लेते हुए महिला के परिजनों के साथ एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। बाद में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने बताया कि प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed