{"_id":"5f4d38918ebc3ee4f814d9ab","slug":"woman-dies-of-corona-ten-members-of-same-family-found-infected-jaunpur-news-vns5445556143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, एक ही परिवार के दस सदस्य संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, एक ही परिवार के दस सदस्य संक्रमित मिले
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना से मौत के आंकड़े ने अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। सोमवार को एक और कोरोना संक्रमित ने जान गंवा दी। मीरगंज की आशा कार्यकर्ती, सुजानगंज में दंपती समेत 31 नए मरीज मिले हैं। केराकत के अतरौरा गांव में एक ही परिवार के दस सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। कोविड-19 में पहले से भर्ती 48 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 3764 हो गई है। इसमें 563 केस एक्टिव हैं।
बदलापुर निवासी महिला को कोरोना संक्रमित होने पर जिले से वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले 49 मरीजों की मौत हो चुकी है। 50वीं मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बदलापुर क्षेत्र में मरीज के परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों का सैंपल लेते हुए जांच को भेजा है। उधर, सुजानगंज के दहेव गांव में दंपती समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिंगरामऊ में एक ही परिवार के वृद्ध समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रामनगर ब्लाक के नेवढ़िया बाजार, जमालापुर, नुरपुर, मुफ्तीगंज के निशान, मड़ियाहूं के ऊंचनी खुर्द, बदलापुर के दयालपुर में भी नए मरीज मिले हैं। केराकत सीएचसी की टीम ने अतरौरा गांव में कैंप लगाकर जांच की। इसमें एक ही परिवार के दस लोग संक्रमित पाए गए। सीएचसी मछलीशहर की टीम ने रैपिड एंटीजन किट से बंधवा बाजार में जांच की। इसमें माधोपुर गांव की आशा कार्यकर्ती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टीम ने प्रधान को अवगत कराते हुए गांव को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया। टीम में शामिल डॉ. बीएल यादव ने बताया कि आशा के परिवार के अन्य सदस्यों की कांटेक्ट लिस्ट तैयार की जा रही है। उनकी भी जांच की जाएगी। चौकी खुर्द में भी एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 1802 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए। इसमें 31 पॉजिटिव हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कैंप के दौरान 2521 सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर 91553 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 88056 की रिपोर्ट आ चुकी है।