फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman dies due to drowning in river under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में नदी में डूबने से महिला की मौत

Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to drowning in river under suspicious circumstances
जलालपुर। थाना क्षेत्र के बिबनमऊ में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे संदिग्ध परिस्थिति सई नदी में डूबने से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिबनमऊ निवासिनी अनिता (35) पत्नी छोटेलाल कन्नौजिया बृहस्पतिवार को दोपहर में नदी की तरफ शौच करने गई थी। इस दौरान वह फिसल कर गहरे पानी में डूब गई। गांव के ही अंजेश भारती कुछ दूरी पर मछली पकड़ रहा था,जो महिला को नदी में डूबते देखकर ग्रामीणों को सूचना दिया। करीब एक घंटा बाद महिला का शव घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर पुल के पास मिल गई। परिजनों शव लेकर घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना उसके मायके वालों की दी गई। करीब छह बजे मृतिका के भाई विजय कन्नौजिया निवासी घुरीपुर थाना सारनाथ वाराणसी ने पुलिस को तहरीर देकर बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी शादी शादी 20 वर्ष पूर्व छेटेलाल से हुई थी। पति मुंबई के गोरेगांव में कपड़ा प्रेस करने का काम करता है। वह 15 अगस्त को गांव आया था। महिला के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अनुज (15),वर्षा (11) व आयुष (5) का है। सभी का रो -रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed