जौनपुर: खाना खाने के बाद कमरे में सोने गई महिला, सुबह पोखरे में मिला शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिल के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव स्थित पोखरे (तालाब) में महिला का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों के मुताबिक बहू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के के लिए गई थी, वह किन परिस्थितियों में पोखरे तक पहुंची और फिर कैसे डूबी की जानकारी उन्हें नहीं हैं।
कुछमुछ गांव निवासी सुरेश जायसवाल की पत्नी रीता देवी(34) अपनी सास के साथ गांव में ही रहती थी। ससुर का निधन हो चुका है। पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई रहता है।
परिजनों के अनुसार मंगलवार की शाम रीता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। लेकिन, सुबह करीब आठ बजे ग्रामीण खेत की ओर गए तो उन्हें पोखरे में शव उतराया मिला। महिला किन परिस्थितियों में पोखरे तक पहुंची यह स्पष्ट नहीं हो पाया। महिला के दो पुत्री व एक पुत्र है।
वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि महिला का मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में है, जिन्हें सूचना दे दी गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर मायके वाले कोई तहरीर देते हैं तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किन परिस्थितियों में पोखरे तक पहुंची और डूब गई।