फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A synthetic athletic track will be built at the university, and the stadium will be revamped

Jaunpur News: पूविवि में बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक, स्टेडियम का होगा कायाकल्प

Tue, 06 Oct 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
A synthetic athletic track will be built at the university, and the stadium will be revamped
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। विश्वविद्यालय परिसर में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा और एकलव्य स्टेडियम का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में आधुनिक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्थापना और एकलव्य स्टेडियम के क्रिकेट मैदान के उच्चीकरण का प्रस्ताव सौंपा। खेल मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए खेल सुविधाओं के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कुलपति के अनुसार मांग पत्र में विश्वविद्यालय परिसर में मानक स्तर के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण के लिए वित्तीय और विभागीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में तीन लाख से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत मैदान का समतलीकरण, बेहतर जलनिकासी व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता वाली पिच, अभ्यास के लिए नेट्स और खिलाड़ियों के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की योजना है। इससे विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के बीच उच्चस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा मिलेगा। विश्वविद्यालय ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इनमें हॉकी खिलाड़ी कोथाजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार पाल और अंतरराष्ट्रीय स्टीपलचेज एथलीट पारुल चौधरी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed