फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Planted trees and took a pledge for regular care and protection

Jaunpur News: पौधरोपण कर नियमित देखभाल व संरक्षण का लिया संकल्प लिया

Tue, 06 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Planted trees and took a pledge for regular care and protection
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर की ओर से सोमवार को सेवा सप्ताह के अंतर्गत सरदार सिंह पार्क, हुसेनाबाद में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नीम, आंवला, आम, गुलमोहर आदि पौधे लगाए। साथ ही रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना भी सामूहिक जिम्मेदारी है। अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण बचाने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है। मुख्य सचिव सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। इस मौके पर रितेश गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, आरपी सिंह, सुशील अग्रहरी, मनोज कुमार, संदीप गुप्ता, दिपांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed