फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In worship and pandal arrangements, Rasmandal Durga Pujanotsav Committee, in the pandal display, Maa Ashtabhuji Kanhaipur was top.

Jaunpur News: पूजन व पंडाल व्यवस्था में रासमंडल दुर्गा पूजनोत्सव समिति, पंडाल झांकी में मां अष्टभुजी कन्हईपुर अव्वल

Tue, 06 Oct 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
In worship and pandal arrangements, Rasmandal Durga Pujanotsav Committee, in the pandal display, Maa Ashtabhuji Kanhaipur was top.
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 47वां पुरस्कार वितरण समारोह नगर के एक होटल में संपन्न हुआ। पूजन व पंडाल व्यवस्था में रासमंडल दुर्गा पूजनोत्सव समिति और पंडाल झांकी में मां अष्टभुजी कन्हईपुर को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन

पूजन व पंडाल व्यवस्था में प्रथम पुरस्कार रासमंडल दुर्गा पूजनोत्सव समिति को पहला स्थान मिला। द्वितीय महाशक्ति संस्था गोशाला परिसर, तृतीय संयुक्त नवयुग संस्था श्री गोसाई रामलीला मैदान उर्दू बाजार एवं त्याग संस्था किदवई पार्क कोतवाली चौराहा को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार जय मां शीतला दुर्गा पूजा समिति रसूलाबाद को मिला।
विज्ञापन

पूजन पंडाल झांकी व्यवस्था में प्रथम मां अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, द्वितीय न्यू कादंबरी संस्था सिपाह, तृतीय नवयुवक धर्म कल्याण समिति अहियापुर, सांत्वना पुरस्कार हनुमान समिति हनुमान धाम को मिला। दैनिक मार्ग सजावट में प्रथम मां अष्टभुजी संस्था कन्हईपुर, द्वितीय संयुक्त रूप से मायांजलि संस्था मायापुर एवं बजरंग घाट दुर्गा पूजा समिति ताड़तला, तृतीय संयुक्त रूप से भारतीय दुर्गा पूजा समिति जहांगीराबाद एवं सरस्वती ज्ञान संस्था में मधारे टोला, चतुर्थ श्री दुर्गा पूजा समिति फलवाली गली ओलंदगंज को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ. आरएन त्रिपाठी एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, अध्यक्ष मनीष देव की अध्यक्षता में रविवार को देर रात मां भगवती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन गायक रवींद्र सिंह ज्योति, अवनींद्र तिवारी, कुसुमलता, आशीष पाठक के देवी गीतों से कार्यक्रम भक्तिमय हो गया। निर्णायक मंडल सदस्य डॉ. दिलीप सिंह, मीरा अग्रहरि, दिलीप जायसवाल, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी रहीं।

संरक्षक मंडल के सदस्य इंद्रभान सिंह, निखिलेश सिंह, संतोष सिंह, पूर्व अध्यक्ष शशांक सिंह, विजय सिंह बागी, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, दीवानी बार के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने प्रकाश डाला। आभार डॉ. विजय रघुवंशी ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed