फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The revenue council member checked the reality of development work in the villages

Jaunpur News: राजस्व परिषद सदस्य ने गांवों में परखी विकास कार्यों की हकीकत

Tue, 06 Oct 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The revenue council member checked the reality of development work in the villages
सुरेरी। राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य न्यायिक प्रेम प्रकाश आईएएस ने सोमवार को विकास खंड रामपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन निरीक्षण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने राघोरामपट्टी, पचवल, भानपुर और पट्टी कीरत राय गांवों में पहुंचकर विकास योजनाओं की प्रगति देखी।
विज्ञापन

पट्टी कीरत राय में उन्होंने वनवासी बस्ती में ग्राम प्रधान अनिल कुमार की ओर से लगवाए गए चापाकल, आंगनबाड़ी केंद्र, पार्क, खेल मैदान, आवासों की रंगाई-पुताई व रखरखाव, चबूतरा, फर्श, सीढ़ी, किचन शेड, सोलर लाइट और वाटर पंप आदि का निरीक्षण किया। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में पेयजल, बिजली, फर्नीचर, शौचालय तथा छात्र-शिक्षक अनुपात की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं, बैठकों, भ्रमण कार्यक्रमों और अंतरविभागीय समन्वय का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अभिलेखों को अद्यतन कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। इस दौरान उपायुक्त श्रम एवं रोजगार नंदलाल कुमार, खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज, एडीओ पंचायत आकाश कुमार समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed