{"_id":"6a7a24078b064890250921ca","slug":"woman-arrested-for-stealing-jewelry-and-44900-from-sister-in-laws-house-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160872-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: देवरानी के घर से गहने और 44,900 चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: देवरानी के घर से गहने और 44,900 चुराने के आरोप में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
धर्मापुर।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव में देवरानी के घर से गहने और नकदी चोरी करने की आरोपी उजाला चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के जेवरात और 44,900 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगासागर मिश्र ने बताया कि सात अगस्त को सरिता चौहान ने तहरीर देकर अपनी देवरानी उजाला चौहान पर घर से गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मुन्नालाल शर्मा को सौंपी गई थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीइहा मोड़ हाईवे के पास दोपहर करीब 12:40 बजे उजाला चौहान को गिरफ्तार किया।
तलाशी में एक जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी पायल, साड़ी पिन, करधन और आठ कड़े समेत सफेद धातु के जेवर बरामद हुए। इसके अलावा 500 रुपये के 55, 200 रुपये के 37 और 100 रुपये के 100 नोट मिले।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर गंगासागर मिश्र ने बताया कि 7 अगस्त को समोधीपुर गांव थाना गौराबादशाहपुर निवासी सरिता चौहान ने थाने में लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने अपनी देवरानी उजाला चौहान पर घर में रखे गहने और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उजाला चौहान के पास से झोले में जेवर और 44,900 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त को थाने लाकर महिला कांस्टेबल की देखरेख में महिला हेल्प डेस्क में बैठाया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए गलती की माफी मांगने लगी। अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।