फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wired to take off, market drowned in darkness

उतार लिए तार, अंधेरे में डूब गया बाजार

Sun, 09 Feb 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wired to take off, market drowned in darkness
35- शहर के मंडी अहमद खां मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट न जलने से पसरा अंधेरा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। इसे विद्युत वितरण निगम की मनमानी कह लें या नगर पालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता। शहर में अंडरग्राउंड केबिल से आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए बिजली निगम अपने खंभों से तार उतार रहा है। इसी तार से मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट के भी कनेक्शन थे। अब तार उतारे जाने से मोहल्लों में अंधेरा पसर गया। रात्रि में राहगीर गिरते-पड़ते घरों को पहुंच रहे हैं। गौर फरमाने वाली बात है कि पथ प्रकाश की जिम्मेदारी संभालने वाली नगर पालिका इससे बेपरवाह है। तार उतारने से पहले न तो पथ प्रकाश के लिए वैकल्पिक इंतजाम किया गया है और न ही आगे कुछ दिनों में ऐसे आसार नजर आ रहे हैं। नतीजा आम लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर में फैले बिजली के तारों का मकड़जाल हटाने और जर्जर तारों के कारण हादसों को रोकने के मद्देनजर शहर में अंडर ग्राउंड केबिल डालने का कार्य इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम (आईपीडीएस) के तहत किया जा रहा है। पहले चक्र में तीन लाख आबादी वाले शहर के 30 फीसदी क्षेत्र में अंडर ग्राउंड केबिल के माध्यम से बिजली आपूर्ति करने का कार्य किया जाना था। इसके लिए 32 करोड़ रुपये खर्च किया जाना है। बिजली निगम ने ऐसे 30 फीसदी क्षेत्रों में अंडर ग्राउंड केबिल डालने के लिए चिंहित कयिा था, जहां सबसे अधिक तारों का जाल और दुर्घटना होने का डर था। इस दौरान शहर में कुल 59 ट्रांसफारमरों से बिजली सप्लाई होने वाले क्षेत्रों में अंडर ग्राउंड केबिल डालने का कार्य शुरु किया गया। अभी तक 46 ट्रांसफारमरों के क्षेत्र में अंडर ग्राउंड केबिल डालकर बिजली आपूर्ति करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शेष बचे ट्रांसफार्मरों के क्षेत्र में स्थित लगभग 13 से अधिक मोहल्लों में अंडर ग्राउंड केबिल डालने का कार्य पूरा किया गया। लेकिन बिना कनेंक्शन किए ही पोलों पर लगे बिजली के तारों को विभाग ने हटा लिया है। जिससे मोहल्लों में अंधेरा पसरा हुआ है। वहीं नगर पालिका भी मोहल्लों में उजाले के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। अंधेरा रहने से मोहल्लेवासियों को को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इन मोहल्लों में पसरा है अंधेरा
जौनपुर। अंडर ग्राउंड कबिल डाल कर बिजली कनेक्शन 13 मोहल्लों में नहीं किया गया है। इसमें आंबेडकर तिराहा, ईशापुर, सब्जीमंडी व नईगंज आदि मुहल्ले हैं।
मीटर लगाकर कनेक्शन करने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही मोहल्लों में सारे कनेक्शन कर दिए जाएंगे। चाहे वह स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन हो या फिर घरों का। -नजम अहमद, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम ने अंडर ग्राउंड केबिल डालकर खंभों पर लगे तारों को उतार लिया है। इससे स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति बंद हो गई। उनके कनेक्शन करने के बाद फिर से स्ट्रीट लाइट जलने लगेगी। यह उनकी जिम्मेदारी है। फिलहाल कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। -चंदन, प्रभारी, इलेक्ट्रिक विभाग, नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed