फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Will contest Lok Sabha elections after winning public trust: Kripashankar

जनता का विश्वास जीत कर लडूंगा लोकसभा चुनाव : कृपाशंकर

Wed, 06 Mar 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Will contest Lok Sabha elections after winning public trust: Kripashankar
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जौनपुर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को एक होटल में कहा कि जनता का विश्वास जीत कर चुनाव लडूंगा। लोकसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने पहली बार जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना ही प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जौनपुर सांस्कृतिक धरोहर का जनपद है। उसको संरक्षित करना सभी की जिम्मेदारी है। इन्हें संरक्षित करने के लिए हर संभव कार्रवाई करेंगे। जिले के विकास के लिए हमेशा से सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो कहीं भी रह कर जौनपुर के विकास के लिए सोचता हैं। जिले की जनता के बीच रहकर हमेशा काम किया है। जनता का पूरा सहयोग मिलेगा इस पर पूरा भरोसा है। उन्हाेंने बताया कि मां शीतला धाम चौकिया में मत्था टेककर उन्होंने प्रचार शुरू कर दिया है। जनता के सहयोग से चुनाव जीतेंगे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि कोर्ट का मामला बताकर टिप्पणी न करने की बात कही। इस मौके भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, विमल सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed