फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wife dies of brain haemorrhage, husband kills himself by train

ब्रेन हैमरेज से पत्नी की मौत, पति ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 26 Aug 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Wife dies of brain haemorrhage, husband kills himself by train
पत्नी की मौत के बाद सदमे में आए पति ने बुधवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मामला सरपतहा थाना क्षेत्र के मयारी गांव का है।
विज्ञापन

मयारी गांव निवासी अजय कुमार (28) की पत्नी रेखा (25) को बुधवार सुबह अचानक सिर में तेज दर्द होने लगा। धीरे-धीरे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। आनन-फानन परिजनों ने उसे शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज होने की बात कही। एमआरआई टेस्ट कराने के लिए परिवार के लोग ले जा रहे थे कि रेखा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं अजय पत्नी की मौत के बाद रो-रोकर बेसुध होने लगा। लोगों ने सांत्वना देकर उसे शांत कराया। इसी बीच वह अस्पताल से गायब हो गया। परिजन अस्पताल के आसपास उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अजय के गायब होने से निराश परिजन रेखा का शव लेकर गांव चले आए। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि अजय की मौत की सूचना घरवालों को मिली। दरअसल अजय ने बुधवार की रात सरसैयद इंटर कॉलेज के पास ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। उसकी जेब से बरामद दस्तावेज से जीआरपी और शाहगंज पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी थी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ शाहगंज अंकित कुमार का कहना है कि पत्नी रेखा की मौत का सदमा बर्दास्त न कर पाने पर अजय ने आत्महत्या कर ली। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed