{"_id":"675a7a21746dc5fc950fa1b1","slug":"who-knows-what-would-have-happened-if-the-principal-sahab-had-not-got-off-the-car-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : प्रिंसिपल साहब कार से नहीं उतरते तो जाने क्या हो जाता, धू-धू कर जलने लगा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : प्रिंसिपल साहब कार से नहीं उतरते तो जाने क्या हो जाता, धू-धू कर जलने लगा वाहन
Thu, 12 Dec 2024 11:22 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:22 AM IST
सार
सरायख्वाजा के सिद्धिकिपुर में कार में अचानक लगी आग से कार जलकर राख हो गई। कार में सवार प्रिंसिपल बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि कार से अचानक धुआं निकलते देख किनारे पर गाड़ी लगाई तभी कार से शोले निकलने लगे और पूरी कार खाक हो गई।
विज्ञापन
जलकर खाक हुई कार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर समीप बुधवार रात करीब 10 बजे लुंबिनी दुद्धि मार्ग पर चलती हुई एक कार में शार्ट होने से आग लग गई जब तक दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाती तब तक कार जलकर राख हो गई। अशोक कुमार सिंह सिद्धिकपुर स्थित एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत है। रोज की तरह बुधवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर से विद्यालय के लिए जा रहे थे ।
विज्ञापन
जैसे ही वह सिद्धिकपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तब तक गाड़ी के अगले हिस्से से धुंआ निकलने लगा जब उन्होने गाड़ी को सड़क किनारे लगाकर देखा तो गाड़ी में शार्ट सर्किट से आग लगी हुई थी।उधर आग की लपटे देखते ही आसपास से सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित हो गए थोडी देर में सूचना पर दमकल की गाड़ीयां भी पहुंच गई लेकिन तब गाड़ी पुरी तरह जलकर राख हो गई थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया घटना की जानकारी होते ही आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मंगाई गई थी लेकिन तब तक आग लगने के कारण गाड़ी पूरी तरीके से नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन