{"_id":"68964428cd26c0a6ef0de2eb","slug":"while-cleaning-the-culvert-the-cart-touched-the-high-tension-wire-an-intermediate-student-died-jaunpur-news-c-193-1-va11001-138734-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिया साफ करते समय हाईटेंशन तार से छू गई लग्घी, इंटर के छात्र की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिया साफ करते समय हाईटेंशन तार से छू गई लग्घी, इंटर के छात्र की माैत
विज्ञापन
विशाल यादव फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के विधमौआ गांव में शुक्रवार की सुबह 11 बजे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से इंटर का छात्र झुलस गया।
परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए ,जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विधमौवा गांव निवासी हिमांशु यादव ने बताया बड़े भाई अतुल उर्फ विशाल यादव (19) श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं में पढ़ते थे।
वह सुबह 11 बजे दोस्त के साथ घर से 200 मीटर दूर पानी निकालने के लिए जाम पुलिया की सफाई करने गए थे। बांस की लग्घी लेकर पुलिया साफ कर रहे थे।
इसी दौरान लग्घी पुलिया के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट के हाईटेंशन तार के से छू गई। इससे वह झुलस गए।
परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले गए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने बड़े भाई को जिला अस्पताल भेज दिया।
यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया कि पिता नखडू मुंबई मं रहते हैं। थाना अध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विशाल की माैत से गांव में नहीं जले चूल्हे : विशाल का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। माता उर्मिला व दादी फुलदेई व भाई हिमांशु रो-रो कर बेहाल हो गए। दादी फूलदेई पोते को एक टक देख रही थी।
विज्ञापन
विशाल दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता राजकुमार उर्फ नखडू रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहते हैं। हिमांशु और विशाल घर पर रहकर पढ़ाई करते थे। मां उर्मिला घर के काम के अलावा खेती का भी काम करती हैं।
प्रधानाचार्य संतोष दुबे ने बताया कि विशाल बहुत ही होनहार और शांत स्वभाव का छात्र था। विशाल की मौत से गांव में किसी भी घर में चूल्हे नहीं जले।