फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wheat stubble along with four residential sheds burnt to ashes in fire

Jaunpur News: आग से चार रिहायशी मड़ई समेत गेहूं की पराली जलकर राख

Tue, 30 Apr 2024 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Wheat stubble along with four residential sheds burnt to ashes in fire
दो अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को रिहायशी मड़हे व खेतों में छूटी करीब 70 बीघा गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन गांव की अनुसूचित बस्ती में मेवालाल गौतम के छप्पर के बगल में बिजली का खंभा लगा हुआ है। दोपहर में तेज हवा के बीच शॉर्ट सर्किट की चिंगारी गिरने से उनके छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग बृजलाल और अच्छेलाल के एक-एक छप्पर में लग गई। भुक्तभोगी के मुताबिक आग लगने से एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

उधर गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा महादेव पोखरे के पास गेहूं की पराली में आग लग गई। हवा के कारण आग मनिहां, गोविंदपुर गांव की अनुसूचित बस्ती के बगल से होकर भुइली गांव तक पहुंच गई। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। संयोग अच्छा था कि किसान गेहूं की फसल की मड़ाई कर चुके थे। आग के चपेट में आने से करीब 50 बीघा गेहूं की पराली जलकर नष्ट हो गई। इसी क्षेत्र में पिलखिनी गांव में दोपहर के समय लगी आग बेकाबू हो गई। जिसकी चपेट में आने से 20 बीघा पराली जलकर नष्ट हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed