फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Weather changed due to sunshine, got relief

Jaunpur News: धूप निकलने से बदला मौसम, मिली राहत

Tue, 09 Jan 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to sunshine, got relief
जौनपुर। बीते तीन दिन तक बूंदाबांदी होने से गलन बढ़ गई थी। सोमवार को धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर करीब एक बजे धूप तेज हुई तो लोग घर की छतों और पार्कों में पहुंच गए। शाम पांच बजे के बाद फिर शीतलहर लोगों को कंपाने लगी। जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। करीब 10 बजे के बाद मौसम बिल्कुल साफ हो गया और आसमान में सूर्य देव ने दर्शन दिए। जिससे ठंड व गलन से लोगों को राहत मिली। महिलाएं कपड़ा सुखाने के साथ छत व लॉन के साथ पार्कों में परिवार संग आनंद लेने पहुंचीं। कई दिनों से बाजारों में दिख रहा सन्नाटा भी समाप्त हुआ। घर से निकली महिलाओं व बच्चों ने आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी की। किसान फसलों की सिंचाई करने में जुट गए। शहर के कृषि भवन स्थित लोहिंदा पार्क, शेखपुर जेल के पास स्थित पार्कों समेत अन्य पार्कों में जहां लोग धूप सेकतें नजर आए वहीं बच्चों ने झूले पर खेलते दिखे। शाम पांच बजे के बाद फिर सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। इस बाबत जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि धूप आलू मटर समेत अन्य फसलों के लिए फायदेमंद है। इससे पाले से लगने वाले रोग से बचाव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed