{"_id":"62f69acd3ab0cf56ea477150","slug":"wajidpur-tirahe-will-be-identified-as-lata-mangeshkar-tirahe-jaunpur-news-vns6689469198","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाजिदपुर तिराहे की लता मंगेशकर तिराहे के नाम से होगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाजिदपुर तिराहे की लता मंगेशकर तिराहे के नाम से होगी पहचान
विज्ञापन
जौनपुर। जन सहयोग से शहर के 17 तिराहे-चौराहों की तस्वीर अब बदलने लगी है। इन तिराहे-चौराहों का कायाकल्प कराया जा रहा है। इनमें वाजिदपुर तिराहे को लता मंगेशकर तिराहे के रूप में पहचान दी जा रही हैं। गीत गाते हुए दृश्य वाली उनकी मूर्ति लगाई गई है। चारों तरफ देश के सैनिक की मूर्तियां हैं, जिसे देखने के बाद हर किसी को हे मेरे वतन के लोगों, जरा याद करो कुर्बानी... गीत याद आ जाएगी। हालांकि 14 अगस्त को इस प्रतिमा को खोल दिया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी तिराहे-चौराहों को सजाया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी की गई है।
शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों और प्रमुख स्थलों को सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शहर के जन सहयोग से कार्य किया जा रहा है। इसमें पचहटिया चौराहा, नईगंज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, सिपाह तिराहा, जेसीज चौराहा, कुत्तुपुर, लाइन बाजार तिराहा, गांधी तिराहा, आंबेडकर तिराहा, रोडवेज चौराहा, नक्खास तिराहा, कालीचाबाद तिराहा, पालिटेक्निक चौराहा, मुरादगंज चौराहा, ट्रांजिट हास्टल, सद्भावना पुल के आगे किला के बगल, एसआरएस हास्पिटल के पास, कुल्हनामऊ कलीचाबाद तिराहा शामिल है। इन चौराहों को जनसहयोग से आकर्षक बनाया जा रहा है ताकि इन स्थानों से गुजरने वालों को उस तिराहे-चौराहे की याद जरूर आए। इसके लिए, तिराहे-चौराहे का कायाकल्प कराने वाले लोग भी इस बात का ध्यान रखते हुए काम करा रहे हैं। वाराणसी मार्ग पर लाइन बाजार में पीडब्ल्यूडी चौराहे को वाराणसी की कलाकृतियों को दर्शाते हुए तैयार किया गया है। वहीं, जेसीज चौराहे का सुंदरीकरण किया गया था। इस चौराहे को सुंदर बनाने के लिए करीब 20 फीट ऊंचे राजस्थान के पत्थर के खंभे पर हाथी पर शेर को बनाया गया है, जो दूर से ही दिखाई दे रहा है। इससे यह चौराहा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं, सिपाह में अशोक स्तंभ पर आधारित तिराह तैयार किया गया है। जौनपुर रोडवेज डिपो के तिराहे को मां शारदा (मैहर माता) के नाम पर विकसित किया जा रहा है। वहीं, कलीचाबाद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लगाते हुए चौराहे का सुंदरीकरण कराने का काम चल रहा है। इसे वाराणसी के कचहरी के पास बने तिराहे के रूप में विकसित किया जाएगा। वाजिदपुर में जेसीज चौराहे की ओर तरफ मुख कर हाथों में माइल लिए लता मंगेशकर की मूर्ति स्थापित की गई है, जिसके चारों तरफ साथ ही चारों तरफ देश के सैनिक की मूर्तियां हैं, यह दृश्य हे मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी....के गीत को दर्शाते हुए तैयार किया गया है, जो देखने में अभी से ही काफी अच्छा लग रहा है।
जनसहयोग से शहर के तिराहे-चौराहों का कायाकल्प कराया जा रहा है। वाजिदपुर तिराहे पर लता मंगेशकर चौराहा बनाया जा रहा है। यहां उनकी मूर्ति लग चुकी है, जिसे 14 अगस्त को खोला जाएगा। सभी तिराहे-चौराहों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सजाया जाएगा। इसके अलावा शाही पुल, कलेक्ट्रेट, नगर पालिका आदि सरकारी कार्यालयों को सजाया जाएगा। - संतोष कुमार मिश्रा, ईओ नगर पालिका