फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voting will be held today for five Pradhan and three BDC members in 6 blocks

6 ब्लाकों में पांच प्रधान और तीन बीडीसी सदस्यों के लिए आज होगा मतदान

Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held today for five Pradhan and three BDC members in 6 blocks
बक्सा ब्लॉक से रवाना होती पोलिंग पार्टी। - फोटो : JAUNPUR
त्रि-स्तरीय पंचायत के 6 ब्लाकों में रिक्त चल रहे पांच ग्राम प्रधान और तीन बीडीसी सदस्य के लिए चार अगस्त को उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लाकों से बुधवार को रवाना कर दी गई, जो बृहस्पतिवार की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराएंगी।
विज्ञापन

बक्शा ब्लाक के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए जूनियर हाईस्कूल पूराहेमू को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव अधिकारी गणेश गौड़ ने बताया कि लीलावती, लालबहादुर यादव, रमेश चंद्र, विवेक एवं गोरख के बीच प्रधान पद का चुनाव होना है। इसी तरह मुंगराबादशाशाहपुर के कबीरपुर में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय करीबपुर में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां प्रधान पद के चुनाव में आरती ,विघा गौतम,पूजा सरोज,परमिला ,कुसुम देवी,दामोदर मैदान में हैं। रामपुर ब्लाक के बल्लीपुर में प्रधान पद के लिए चुनाव कराने के लिए प्राथमिक पाठशाला बल्लीपुर में मतदान होगा। जहां मंजू देवी, आरती देवी, गौरी देवी और शीला देवी के बीच मुकाबला है। रामनगर के भटवार ग्राम पंचायत में प्रधान पद के रिक्त पद के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटवार को मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां मिठाई लाल यादव और राजू के बीच सीधा मुकाबला है। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया और भटवार बर्राह गांव में फ्लैग मार्च करके शांति पूर्ण मतदान के लिये माहौल बनाया।जबकि गांव के लोगो से बातचीत में उन्होंने कहां कि निडर होकर मतदान करिये,यदि मतदान करने में कोई किसी प्रकार का बाधा उपन्न करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दीजिए,पुलिस मौके पर पहुंचेगी। इसी तरह मछलीशहर के चौकी खुर्द में ग्राम प्रधान के लिए प्राथमिक विद्यालय चौकीखुर्द पर मतदान होगा। प्रधान पद के उप चुनाव मे रंजना पाण्डेय और ममता पाण्डेय के बीच मे सीधा मुकाबला है। वहीं, महराजगंज ब्लाक के वार्ड नं 20 बगौझर बीडीसी सदस्य के उपचुनाव मैदान में अंजू सिंह और बगौझर गांव की शर्मिला देवी के बीच सीधा मुकाबला है। अंजू सिंह, सवंसा गांव निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष महराजगंज यादवेन्द्र प्रताप सिह उर्फ लवकुश की माता हैं, जिसके चलते उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दोनों महिला प्रत्याशी अपने-अपने समर्थको के साथ रात दिन प्रचार प्रसार में जुटी थी। इसी तरह क्षेत्र पंचायत के केवटली वार्ड नं 57 से तीन प्रत्याशी हंसराजी देवी, मंगेश यादव और विजय बहादुर यादव चुनाव मैदान में है। वही, असुआपार वार्ड नंबर 14 से शशांक सिह व माता सेवक के बीच टक्कर है, जबकि बगौझर वार्ड 20 से अंजू सिंह व शर्मिला देवी में काटे का मुकाबला है।
विज्ञापन

छह ब्लाकों में मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। सभी मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था है। - राम प्रकाश, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed