फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vote will organize Jaunpur Quiz Competition

वोट करेगा जौनपुर क्विज प्रतियोगिता का होगा आयोजन

Tue, 01 Feb 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Vote will organize Jaunpur Quiz Competition
जौनपुर। इस बार विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक के बाद एक निर्णय लिए जा रहे हैं। चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता के लिए मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वोट करेगा जौनपुर नाम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है, जो तीन स्तर पर कराई जाएगी। इसके लिए तिथि तय करने के साथ ही पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जागरूकता अभियान के क्रम में तीन स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। विद्यालय स्तर की प्रतियोगिता 12 फरवरी को समस्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में होगी। इसमें संबंधित प्रधानाध्यापकों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं ब्लाक स्तर की प्रतियोगिता 15 फरवरी को प्रत्येक बीआरसी या निर्धारित स्थल पर होगी। इसमें संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षाधिकारी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर की प्रतियोगिता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 18 फरवरी को होगी। इसके लिए डायट प्राचार्य व बीएसए को पर्यवेक्षक बनाया गया है। बीएसए ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मतदाताओं, प्रतिभागियों को क्रमश: 15 हजार, दस हजार व पांच हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की जानकारी के लिए प्रतिभागी खंड शिक्षाधिकारी के संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed