फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Voluntarily accept religion justified

स्वेच्छा से धर्म स्वीकारना न्यायोचित: परमहंस

Mon, 22 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
Voluntarily accept religion justified
काशी से आए स्वामी परमहंस महराज ने कहा कि किसी दबाव एवं लालच के बगैर धर्म परिवर्तन करना अपराध नहीं है। सभी धर्मों का महत्व समान है।
विज्ञापन


अनुयायियों के आचरण पर यह निर्भर करता है कि वह धर्म को कितना अधिक आत्मसात कर समाज एवं देश की एकता, अखंडता के प्रति जागरूकता प्रदान करते हैं।

  उक्त बातें बीरमपुर गांव में स्थित हनुमान जी मंदिर पर आयोजित दीक्षा समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष राज्य है।

 यहां प्रत्येक व्यक्ति को धार्मिक स्वतंत्रता संविधान द्वारा प्रदान की गई है। हम अपनी स्वेच्छा से किसी भी धर्म को मान सकते हैं। कहा कि आगरा में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया था,

जिसे संघ द्वारा फिर से घर वापसी कराया जाना न्यायोचित है। इस मौके पर कलावती देवी, सुरसत्ती देवी, राजनाथ, बांकेलाल, छोटेलाल, रामनाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed