फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vivek was elected district president of Indian Industry Trade Board

Jaunpur News: विवेक चुने गए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष

Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vivek was elected district president of Indian Industry Trade Board
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के साथ व्यापारी नेता।  - फोटो : संवाद
जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की ओर रविवार को नगर स्थित एक होटल में आम सभा बुलाई गई। इसमें सर्व सम्मति से विवेक सिंह को व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

आम सभा के दौरान चयन समिति से नए जिलाध्यक्ष के लिए प्रस्ताव मांगा गया। इस पर अजीत सोनकर, विमल सिंह ने विवेक सिंह को फिर से जिलाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर राजेंद्र खत्री, धर्मेंद्र गुप्ता, महेश सेठ एवं धीरज गुप्ता समेत बाकी सदस्यों ने अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही व्यापारियों ने विवेक सिंह को अपना समर्थन देते हुए उन्हें फिर से निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना। चयन समिति के सदस्यों व व्यापारियों ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष विवेक ने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सभा में प्रदीप सिंह रिंकू, सर्वेश जायसवाल, जयकिशन साहू जैकी, विमल सिंह, विवेक सेठी, अभिषेक बैंकर, जय सिंह मौर्य ने अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अजय गुप्ता, अमित जायसवाल, रवि अग्रहरि, मो. दानिश, राघवेंद्र सिंह, विजय केडिया, अवनींद्र तिवारी, धर्मेंद्र रघुवंशी, अमित वैश्य, मो. सिराज, सुनील जायसवाल, रवि गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। संचालन योगेश साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed