फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers protested for two hours as the accused in the gang rape case were not arrested

Jaunpur News: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने दो घंटे तक किया प्रदर्शन

Sat, 03 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested for two hours as the accused in the gang rape case were not arrested
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते सात सितंबर को युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार को पीड़ित पक्ष और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने शिकारपुर पुलिस चौकी का घेराव किया। इसके बाद शिकारपुर तिराहे पर जौनपुर-खुटहन और जौनपुर-बैजारामपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर लोग सड़क से हटे। इसके बाद यातायात शुरू हुआ। बीते सात सितंबर को घटना के एक दिन बाद आठ सितंबर को मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। परिजनों का दावा है किया कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़ दिया गया था। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे चौकी प्रभारी तारकेश्वर राय ने पूछताछ के लिए बुलाया था। उनका दावा है कि एक आरोपी को चौकी में बिठाया गया था, लेकिन बाद में उसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। अंत में वह शाम को घर लौट गया। इससे नाराज लोग शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे शिकारपुर चौकी पहुंच गए और घेराव कर दिया। पीड़िता की मां का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है। चक्का जाम की सूचना पर एसडीएम के साथ खेतासराय, लाइन बाजार, खुटहन और सरायख्वाजा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करके जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed