फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The university will reach new heights through collective effort: Vice-Chancellor

सामूहिक प्रयास से नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा विश्वविद्यालय : कुलपति

Sat, 03 Oct 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The university will reach new heights through collective effort: Vice-Chancellor
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का 39 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को परिसर में समारोह पूर्वक मनाया गया। महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और विश्वविद्यालय के संस्थापक वीर बहादुर सिंह की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने स्वागत किया और कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह का संदेश पढ़कर सुनाया। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की 39 वर्षों की विकास यात्रा सामूहिक परिश्रम और सहयोग का परिणाम है। शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मिलकर प्रयास करें तो विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ शोध, नवाचार, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता बताया। विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेल और शारीरिक गतिविधियों को भी जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को याद किया। अध्यक्षता कर रहे प्रो. मानस पांडेय ने विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा और राष्ट्रहित की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रशासनिक अधिकारी राज नारायण सिंह की टीम ने रामधुन प्रस्तुत की। एनसीसी कैडेटों ने साइकिल यात्रा निकालकर स्वच्छता, स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed