फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Transgenders created a commotion for two hours at Janghai station over RPF's action

Jaunpur News: आरपीएफ की कार्रवाई पर जंघई स्टेशन पर किन्नरों ने दो घंटे तक किया हंगामा

Sat, 03 Oct 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Transgenders created a commotion for two hours at Janghai station over RPF's action
मीरगंज। वाराणसी-जंघई रेलखंड पर बृहस्पतिवार की शाम को अवैध वेंडरों के खिलाफ चलाए गए आरपीएफ के विशेष चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई के विरोध में किन्नरों ने जंघई रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। आरपीएफ टीम की कार्रवाई के दौरान एक किन्नर चलती ट्रेन से कूद गया, इससे उसके हाथ, पैर में चोट आई है। घटना के बाद करीब 30 किन्नरों ने जंघई आरपीएफ थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। आरपीएफ वाराणसी के सहायक कमांडेंट अरविंद कुमार के निर्देश पर विशेष टीम ट्रेनों में अवैध वेंडरों और अनाधिकृत रूप से यात्रा करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला रही थी। कामायनी एक्सप्रेस (11072) के बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे भदोही स्टेशन से आगे बढ़ने के बाद स्लीपर कोच में आधा दर्जन किन्नर सवार हुए। टीम ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया। किन्नरों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। ट्रेन के जंघई स्टेशन पहुंचने से पहले खुद को आरपीएफ टीम से घिरा देख एक किन्नर चलती ट्रेन से कूद गया। इससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में किन्नर जंघई स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख आरपीएफ अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे किन्नरों को समझाया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों को छोड़ने के बाद मामला शांत हुआ। आरपीएफ निरीक्षक आलोक तिवारी ने बताया कि वाराणसी से आई विशेष टीम ट्रेनों में अनधिकृत रूप से चल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed