फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drunk son tried to kill his mother by strangling her

Jaunpur News: शराबी बेटे ने मां का गला दबाकर हत्या का किया प्रयास

Sat, 03 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Drunk son tried to kill his mother by strangling her
सुरेरी। कमरुद्दीनपुर गांव में शराब के नशे में एक युवक ने अपनी मां का गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी गुलाम मैसर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा नूर हसन हर दिन शराब पीकर घर में गाली-गलौज और मारपीट करता है। वह परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देता है। गुरुवार की शाम को नूर हसन शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां हसीना का गला दबाने लगा। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष गंगासागर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed