फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers protest against making poor connectivity

घटिया संपर्क मार्ग बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against making poor connectivity
26- मीरगंज क्षेत्र के सवैंया गांव में बन रही मानक विहिन सड़क को रोकते ग्रामीण। - फोटो : JAUNPUR
मीरगंज क्षेत्र के अगहुआ बाजार से सवैया गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का घटिया मरमम्त कार्य होने को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध किया। दो दिन पहले मरम्मत हुए संपर्क मार्ग की गिट्टी हल्की बरसात से जगह- जगह बह गयी है। ग्रामीणों के विरोध के बाद ठेकेदार उक्त मार्ग को ठीक कराने में जुट गया है।
विज्ञापन

अगहुआ बाजार से सवैया गांव को जोडने वाले 700 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का मरम्मत जिला पंचायत करा रहा है। सड़क के मरम्मत कार्य के तहत डामल फैलाकर गिट्टी डाली जा रही है। एक सप्ताह पहले शुरु हुआ कार्य पहली बरसात भी नहीं झेल पाया, जगह-जगह गिट्टी उखड़ गयी है। यह देख सवैया गांव के ग्रामीण आक्रोशित होकर मरम्मत कार्य रोककर विरोध करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए ठेकेदार ने फिर से संपर्क मार्ग को ठीक कराना शरू कर दिया। विरोध करने वाले मनोज कुमार यादव, जवाहर लाल यादव, योगेश कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, ईश्वर कुमार यादव, आशीष कुमार यादव, रोहित यादव व सौरव यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed