फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Villagers cornered the NHAI chairman, demanded a roundabout at the Semri-Aswan junction

Jaunpur News: एनएचएआई चेयरमैन को ग्रामीणों ने घेरा, सेमरी-असवां तिराहे पर गोलंबर बनाने की मांग की

Fri, 04 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers cornered the NHAI chairman, demanded a roundabout at the Semri-Aswan junction
असवां-सेमरी मार्ग पर एनएचएआई के अ​धिकारियों से गोलंबर बनाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद
मीरगंज। मछलीशहर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-731बी) का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव को ग्रामीणों ने घेर लिया। सेमरी-असवां तिराहे पर सुरक्षित आवागमन के लिए सर्किल रोड (गोलंबर) बनाने की मांग के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने उनसे वार्ता कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की मांग पर चेयरमैन ने सर्किल रोड निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कराने का आश्वासन दिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रमणि तिवारी और भारतीय किसान यूनियन के महासचिव राजनाथ यादव के नेतृत्व में ग्रामीण चेयरमैन से मिले। उन्होंने बताया कि सेमरी-असवां मार्ग औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया और मुंगराबादशाहपुर के साथ ही सीतामढ़ी, कुंदौरा महादेव और लाक्षागृह जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। हाईवे शुरू होने के बाद तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ेगी। तिराहे पर चौड़ा सर्किल बनने से वाहनों की गति नियंत्रित होगी और यातायात भी सुचारु रहेगा। ग्रामीणों के तर्कों और मार्ग के भौगोलिक एवं धार्मिक महत्व को देखते हुए चेयरमैन ने सर्किल रोड निर्माण की कार्ययोजना तैयार कराने का ठोस भरोसा दिया। उनके सकारात्मक रुख पर ग्रामीणों ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। इस दौरान रतन मिश्रा, रमाकांत मौर्य, शिव प्रसाद यादव सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed