फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of asking for money in the name of giving certificate goes viral

प्रमाण पत्र देने के नाम पर पैसा मांगने का वीडियो वायरल

Wed, 05 May 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Video of asking for money in the name of giving certificate goes viral
जौनपुर। बदलापुर ब्लाक के एक लिपिक की ओर से जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने के नाम पर पैसा वसूलने का वीडियो वायरल हुआ है। मामला मतगणना के बाद सोमवार को जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र बांटने के दौरान का है।
विज्ञापन

लिपिक की ओर से बिना पैसा लिए किसी भी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा था। इस दौरान एक प्रत्याशी का समर्थक लिपिक के इस कृत्य का न सिर्फ वीडियो बनाया, बल्कि उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद लिपिक का पैसा मांगने का असली चेहरा सामने आ गया। वहीं लिपिक के पैसा मांगे जाने को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों में रोष व्याप्त है। लेकिन जीत की खुशी में इसका प्रत्याशियों ने विरोध नहीं किया। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी व सहायक प्रभारी मतगणना अधिकारी बीबी सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जिसकी जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed