फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Victory parade to welcome Asian Games medalist Rohit, people swayed to drums and beats, the tricolor hoisted

Jaunpur News: एशियाड पदक विजेता रोहित के स्वागत में विजय जुलूस, ढोल-नगाड़ों पर झूमे लोग, लहराया तिरंगा

Sat, 03 Oct 2026 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Victory parade to welcome Asian Games medalist Rohit, people swayed to drums and beats, the tricolor hoisted
अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव की आरती उतारती मां पुष्पा देवी। संवाद
मीरगंज (जाैनपुर)। जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाले अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव का शुक्रवार को गृह जनपद पहुंचने पर स्वागत किया गया। विजय जुलूस में शामिल युवाओं और खेल प्रेमियों ने तिरंगा फहराया और ढोल-नगाड़े बजाकर अपने हीरो का स्वागत किया। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मीरगंज तक लगभग 50 किलोमीटर में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। खेल प्रेमियों, युवाओं और ग्रामीणों की भीड़ अपने लाल के स्वागत के लिए उमड़ पड़ी थी। मियांचक से बंधवा बाजार तक रोहित यादव खुली जीप में सवार रहे। रोहित के वाहन के आगे मीरगंज थाने की पुलिस की गाड़ी चल रही थी।
विज्ञापन

वहीं, रोहित की गाड़ी के पीछे सैकड़ों बाइक पर सवार युवा तिरंगा लहराते हुए भारत माता का जयघोष कर रहे थे। बारी गांव, बिलरा मोड़, बंधवा बाजार, जगदीशपुर, अदारी, चौकी खुर्द और गोधना में सड़क के दोनों ओर ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा करके रोहित का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed