फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vice Chancellor and two teachers of East University included in the list of two percent top scientists of the world

Jaunpur News: विश्व के दो प्रतिशत शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में पूविवि की कुलपति और दो शिक्षक शामिल

Thu, 19 Sep 2024 05:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor and two teachers of East University included in the list of two percent top scientists of the world
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह और दो प्रोफसरों को स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है।
विज्ञापन

पूविवि के रज्जू भैय्या संस्थान के रसायन विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव और पर्यावरण विज्ञान के डॉ. सुधीर उपाध्याय भी सूची में शामिल हैं। स्टैनफोर्ड विवि ने विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत प्रभावशाली वैज्ञानिकों की सूची 2024 जारी की है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह को पॉलीमर एवं बायो पॉलीमर नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध किया है। प्रो. सिंह को पहले भी कई पुरस्कार और फैलोशिप मिल चुके हैं। एडवांस्ड मटेरियल लेटेस्ट पत्रिका की ओर से सर्वश्रेष्ठ सर्वोच्च वैज्ञानिक पुरस्कार एएमएल मेडल भी मिल चुका है। पर्यावरण विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ. सुधीर उपाध्याय के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 90 शोध पत्र स्कोपस में प्रकाशित हो चुके हैं। गूगल स्काॅलर साइटेशन तीन हजार से भी अधिक हैं। उनकी तीन पुस्तकों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय लेख भी छप चुके हैं। डॉ. सुधीर उपाध्याय को उनके उत्कृष्ट शोध एवं वैज्ञानिक व्याख्यान पर विजिटिंग प्रोफेसर का सम्मान रूस की साउदर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रोस्तोव आन-डॉन में इसी साल मिला है। रज्जू भैय्या संस्थान के रसायन विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ. मिथिलेश यादव एमडीपीआई में पॉलिमर जर्नल के संपादक के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में पैकेजिंग सेक्टर में बायोपॉलिमर नैनोकंपोजिट पर शोध कर रहे हैं। उनके शोध कार्य की गुणवत्ता का प्रमाण उनके गूगल साइटेशन स्कोर (2808) और एच-इंडेक्स (29) से पता चलता है। तीन प्रोजेक्ट यूजीसी-स्टार्ट अप अनुदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, यूपी सरकार से यूपीसीएसटी अनुदान और उच्च शिक्षा विभाग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर कार्य कर रहें हैं। इसके लिए उन्हें 30 लाख का अनुदान मिला था। कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह, उप कुलसचिव दीपक सिंह, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed