फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vehicles drove with their lights on in the morning, and the fog made it impossible to see even 10 steps away.

Jaunpur News: सुबह लाइट जलाकर चले वाहन, कोहरे से 10 कदम दूर भी नहीं दिख रहा

Sun, 14 Dec 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Vehicles drove with their lights on in the morning, and the fog made it impossible to see even 10 steps away.
कोहरे में बच्चे को बाइक से लेकर जाता युवक। । संवाद
जौनपुर। जिले में कोहरे के कारण शनिवार को लोगों को काफी परेशानी हुई। सुबह दृश्यता यह थी कि सड़क पर आठ-दस कदम दूर भी ठीक से नहीं दिख रहा था। ऐसे में करीब आठ बजे तक लाइट जलाकर ही वाहन चलाए। जनपद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 187 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह से ही मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वहीं कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची । मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की तुलना में अधिक समय लगा।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चे, कार्यालय कर्मचारी और सुबह बाजार निकलने वाले लोग अचानक कोहरे के कारण परेशान दिखे। कोहरा छाने के साथ ही पारा भी तेजी से लुढ़क गया, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और रात के समय गलन बढ़ने से लोग घरों में ही रहने को मजबूर हुए। कई स्थानों पर लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे।
मजदूरों और रिक्शा चालकों को काम पर निकलते समय विशेष रूप से ठिठुरन का सामना करना पड़ा।
इनके पास ठंड से बचाव के पर्याप्त साधन नहीं है, उन्हें सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed