फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vehicles and tube wells running by sweepers, heaps of garbage at many places

सफाई कर्मी चला रहे वाहन और नलकूप, कई जगह लगे कूड़े के ढेर

Sun, 03 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicles and tube wells running by sweepers, heaps of garbage at many places
शाही किले के बगल में चहारसू रोड पर सड़क के किनारे फैला कूड़ा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
शहर में साफ-सफाई के लिए तैनात 119 कर्मचारी अपने मूल कार्य की बजाय दूसरे काम कर रहे हैं। इनमें से कोई वाहन की स्टीयरिंग संभाले हुए है तो कोई नलकूप चलाने और बिजली व्यवस्था की कमान संभाले हुए है। उधर, शहर में सफाई व्यवस्था का यह हाल है कि कई जगहों पर नियमित सफाई के अभाव में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

इसको इस रूप में भी समझा जा सकता है कि सफाई कर्मी के पद पर तैनात मोहम्मद इमरान व इम्तियाज वाहन चलाने का कार्य कर रहे हैं। सफाई कर्मी मंजुल केशरी व प्रमोद कुमार नलकूप आपरेटर का कार्य कर रहे हैं। सफाईकर्मियों से मूल की बजाय दूसरे कार्य जिम्मेदार करा रहे हैं। उधर, सफाईकर्मियों से मूल की बजाय दूसरा काम कराने से सफाई व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ रहा है। रोज कूड़ा भी नहीं उठ पा रहा है। इससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से नगर पालिका परिषद को मिलने वाली धनराशि में कटौती कर दी गई है। धन की कमी के चलते रिक्त पदों पर भर्ती भी नहीं हो पा रही है। लिहाजा सफाईकर्मियों के कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। सफाईकर्मियों के अलावा भी कई पद रिक्त हैं। इसके चलते सफाईकर्मियों से उनके मूल कार्य की बजाय दूसरे काम लिए जा रहे हैं। नगर पालिका के करीब 119 सफाई कर्मियों से वाहन चलाने, नलकूप आपरेटर व बिजली से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। वर्तमान में तकरीबन 54 सफाई कर्मियों से वाहन चलवाया जा रहा है। इसके अलावा 50 सफाई कर्मी नलकूप आपरेटर की कमान संभाले हुए हैं, जबकि 15 सफाई कर्मी बिजली से संबंधित कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
नगर पालिका के गठन के दौरान जितने पद स्वीकृत थे, वही अब भी हैं। इस बीच कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनकी जगह उस पद पर किसी की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते सफाईकर्मियों की कमी है। प्रति दस हजार आबादी पर 28 सफाईकर्मी होने चाहिए और वर्तमान में नगर पालिका में कुल 662 सफाई कर्मी तैनात हैं। इनमें संविदा कर्मी व आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी शामिल हैं। - संतोष कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, जौनपुर।

नगर पालिका के कई पद हैं खाली
जौनपुर। नगर पालिका के गठन के दौरान से सृजित पदों के बदले लिपिक, वाहन चालक, कर एवं करेत्तर, पंप आपरेटर के कई पद खाली हैं। इन पदों से संबंधित कार्य सफाई कर्मियों से कराए जा रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि नगर पालिका के गठन से लेकर अब तक इसका सीमा विस्तार भी हो चुका है। नगर पालिका क्षेत्र की आबादी सवा तीन लाख हो गई है। इस बीच न तो खाली पद भरे गए और न ही नए पद ही सृजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed