फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vegetables became expensive in the market due to rain

बारिश के चलते बाजार में महंगी हुईं सब्जियां

Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetables became expensive in the market due to rain
पॉलिटेक्निक चौराहे पर सब्जी का ठेला लगाकर बेचता युवक। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। विगत तीन दिनों तक बारिश के चलते बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खेत में पानी भरने के कारण आलू की खुदाई बाधित है। इसके चलते बाजार में आलू के दाम 15 से 18 रुपये तक पहुंच गया। मटर के दाम जहां 35 से 40 रुपये पहुंच गया। वहीं, बाहर से आने वाला करेला, नेनुआ, भिंडी बाजार में 60 से 70 प्रति किलो बिका। गोभी भी 25 से 30 रुपये पहुंच गया। खीरा 50 रुपये किलो बिका। आवक कम होने के कारण बाजार में कई सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए।
विज्ञापन

मानसून ने देश के ज्यादातर हिस्सों को कवर कर लिया है। इसके चलते बाहर से आने वाली सब्जियां जिले में नहीं पहुंच पाई। किचन के बजट पर इसका असर बिल्कुल उल्टा दिखाई दे रहा है। बाजार में बारिश की वजह से सब्जियों के दामों में अचानक उछाल आ गया है। इस वक्त मंडियों में हरी सब्जियां जैसे कि हरा धनिया, हरा प्याज, पालक, फूल गोभी, भिंडी, करेला, मटर और गोभी की बढ़ी कीमतें लोगों की जेब खाली कर रही हैं। सब्जी विक्रेता वसंतु सोनकर का कहना है कि बारिश के चलते खेत में काम कर पाना संभव नहीं हो रहा है। इसके चलते आवक कम हो गई है। इसका असर बाजार पर पड़ रहा है। थोक विक्रेता वाहिद का कहना है कि विगत चार दिनों से बाजार में सब्जियों की आवक कम हो गई है। ग्राहकों भी काफी कम पहुंच रहे हैं। दिन भर हो रही बारिश के कारण बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। बारिश के चलते लोग अधिक सब्जी खरीदने से परहेज कर रहे हैं। सब्जी का कीमतेें बढ़ने से किचन का बजट बिगड़ गया है। सुधा गुप्ता, राधा बरनवाल, प्रियंका सिंह, माधुरी पाल, सुधा पाल का कहना है कि बारिश के चलते सब्जी महंगी होने से किचन का बजट बढ़ गया है।
विज्ञापन

बारिश के पहले और अब सब्जियों का भाव
आलू 15 से 18
बैगन 15 से 25
भिंडी 60 से 70
करेला 50 से 60
लौकी 20 30
खीरा 45 -50
पालक 10 से 15
कोहड़ा 25 30
टमाटर 30 से 40
गोभी 20 से 30 फूल (एक)
मटर 30 से 40
नेनुआ 50 से 60
(भाव रुपये प्रतिकिलो में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed