फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vasant Panchami 2021

डारी डारी मंजरी आ जाय त समझा फागुन हव... कवियों की बांधी समा तो गूंज उठी तालियां

Tue, 16 Feb 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Vasant Panchami 2021
जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के मोजरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रामअचल सिंह पटेल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रीति, अंतिमा प्रजापति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। आकाशवाणी के कवि लालजी यादव उर्फ झगड़ भैया ने डारी डारी मंजरी आ जाय त समझा फागुन हव... सुनाकर खूब ताली बटोरी। अरुण कुमार अरुणेश ने कभी द्रोपदी श्रम गई थी दुर्योधन की बुरी नियत से, अब तो कितनी सगी बेटियां बाप से है घबराई... सुनाकर वाहवाही लूटी। होरीलाल अशांत ने मन का भार लिए चलता हूं यह तो अपनी लाचारी है..., निडर जौनपुरी ने भूखा कबूतर फंस गया है आप फंस कर देखिए..., डॉ. रामसमुझ भास्कर ने हाथ में रहेगा चाहे रहूंगा तिरंगे बीच आऊंगा..., योगेंद्र भारती ने तिरंगा शान है मेरा..., उमाशंकर उमेश ने एकता सबमें गीता, बाइबिल कुरान लिखना... सुनाया। पारसनाथ सिंह, राधेश्याम निर्मल, क्षमनाथ मिश्र, फरियाद कलम राही, शोभनाथ, देवनाथ दर्द आदि ने भी रचनाएं प्रस्तुत की। इस मौके पर शीतला सिंह, हरिश चंद पटेल, अत्ताउल्लाह खान, अनिल दुबे, गुलाब पटेल, ओमप्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

1001 दीपों के प्रकाश से जगमगाया यज्ञ स्थल
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के देल्हूपुर गांव में चल रहे गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार को विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया। नौ कुंडों पर यज्ञ चार पालियों में हुई। यज्ञ में मुंडन, विद्यारंभ, नामकरण, अन्नप्रासन संस्कार कराए गए। यज्ञ आचार्य पं. कमलेश मिश्र ने कहा कि मां सरस्वती विद्या और विनय की देवी हैं। 1001 दीपों के प्रकाश में लोगों ने अपनी एक बुराई त्याग कर यज्ञ की पूर्णाहुति की। पं. सुनील मिश्र ने आभार जताया। कार्यक्रम में पं. ब्रह्मदेव मिश्र, भगवान मिश्र, उपेंद्र तिवारी, शिव गोविंद यादव, अशोक मिश्र, दिनेश ओझा, देवेंद्र मिश्र, श्याम मौर्य, अनिरुद्ध मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed