फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Vaccination took place at only a few centers due to the end of the vaccine

वैक्सीन खत्म होने से कुछ ही केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vaccination took place at only a few centers due to the end of the vaccine
वैक्सीन कम होने के कारण बृहस्पतिवार को केवल ब्लॉक केंद्रों पर ही टीकाकरण किया गया। रात में वैक्सीन की खेप आने की संभावना जताई जा रहा है। उधर, कुछ केंद्रों पर टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लगी रही। लाइन में लगे तमाम लोगों को वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा। जिले में वैक्सीन की चार हजार डोज बची थी। जिसे बृहस्पतिवार को लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके सिंह ने बताया कि वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण केवल ब्लॉक स्तर पर ही टीकाकरण किया गया। रात में वैक्सीन की खेप जिले में पहुंच जाएगी। शुक्रवार से सभी केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज: सीएचसी और पीएचसी मुर्तजाबाद बाद में वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ा। टीकाकरण के लिए लोग पीएचसी व सीएचसी पहुंचे जरूर लेेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। वैक्सीन के लिए ऑनलाइन बुकिंग तो लोग करा लिए थे, लेकिन जब टीका लगवाने पहुंचे तो पता चला कि वैक्सीन खत्म हो गई है। सीएचसी प्रभारी डा. एसके यादव ने बताया कि 100 वैक्सीन बची थी, लेकिन दो सौ लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। वैक्सीन नहीं आने से लोगों को वापस जाना पड़ा। इसी तरह जिले के अन्य केंद्रों पर भी वैक्सीन खत्म होने के कारण पंजीकरण कराने वाले सभी लोगों को टीका नहीं लग पाया। दोपहर में ही बता दिया गया कि वैक्सीन खत्म हो चुकी है। खुटहन : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में बृहस्पतिवार को करीब तीन सौ महिलाएं व पुरुष वैक्सीनेशन के लिए कतार में खड़े रहे। इनमें से 160 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। अन्य लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed