फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP was earlier a BIMARU state, now it has become a perfect state Kameshwar Prasad said in Jaunpur

जौनपुरः कामेश्वर प्रसाद बोले, यूपी पहले बीमारू प्रदेश था, अब उत्तम प्रदेश बन गया

Mon, 27 Dec 2021 08:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Dec 2021 08:16 PM IST
सार

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह ने किसान सम्मेलन में बोला कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए जो किया, वह कोई और सरकार नहीं कर पाई।

विज्ञापन
UP was earlier a BIMARU state, now it has become a perfect state Kameshwar Prasad said in Jaunpur
जौनपुर में भाजपा द्वारा आयोजित किसान मोर्चा के जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में बोलते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद सिंह ने सोमवार को कहा कि किसानों के लिए साल 2017 के पहले उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश था। लेकिन, अब उत्तम प्रदेश बन गया है। यह भाजपा की देन है। हमारी पार्टी ने किसानों के लिए जो कर दिखाया है, इससे पहले कोई सरकार नहीं कर पाई थी।

विज्ञापन


वह जौनपुर में मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था से आतंकवाद, अराजकता, अपराध और बेरोजगारी का खात्मा हुआ है।
विज्ञापन


पहले पश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ लोगों ने सीधे-साधे लोगों को पलायन के लिए विवश किया था। लेकिन प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार बनने के बाद अत्याचारी ही पलायन करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश में कोई किसान आंदोलन नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग धरने पर बैठे थे, वे सारे लोग संगठन के कार्यकर्ता थे। इसे न तो किसानों का समर्थन था, न देश के आम नागरिकों का। देश के किसानों को गुमराह करने के लिए विपक्षी दलों के लोग प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गन्ना किसानों के हित में गन्ना मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया है।

आय में हुई 08 प्रतिशत की बढ़ोतरी

325 रुपये प्रति कुंतल के गन्ने का गन्ना मूल्य बढ़ाकर 350 रुपये प्रति कुंतल, 315 रुपये प्रति कुंतल सामान्य गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 340 रुपये तथा अनुपयुक्त गन्ने के मूल्य में 25 रुपये प्रति कुंतल वृद्धि की गई। इस वृद्धि से प्रदेश के 45 लाख गन्ना किसानों की आय में 08 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed