फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Panchayat By Election 2021 Voting Start Today polling continues for vacant posts of Gram Panchayats in Jaunpur know latest update

UP Panchayat By Election 2021: जौनपुर में ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 11 बजे तक 29.38% वोटिंग

Sat, 12 Jun 2021 12:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Jun 2021 12:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 12.34% रहा। जिले में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के पांच-पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पदों के लिए आज मतदान हो रहा है।

विज्ञापन
UP Panchayat By Election 2021 Voting Start Today polling continues for vacant posts of Gram Panchayats in Jaunpur know latest update
यूपी पंचायत उप चुनाव 2021: जौनपुर में मतदान के लिए बूथ के बाहर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत उपचुनाव के लिए जौनपुर जिले में शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है।  बूंदाबांदी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह दिख रहा है। वोट देने के लिए कई बूथों पर लंबी कतार लगी है। सुरक्षाकर्मी भी मतदान केंद्रों पर मुस्तैदी से डटे हैं। सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत  29.38% रहा। जौनपुर जिले में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के पांच-पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। 

विज्ञापन


जिले के 1740 ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल को हुए मतदान के बाद कई पद विभिन्न कारणों से रिक्त हो गए थे। इसमें प्रधान और बीडीसी सदस्य के 5-5 और ग्राम पंचायत सदस्य के 9703 पद थे। 
विज्ञापन

इसके लिए उपचुनाव की प्रक्रिया में नामांकन के बाद ग्राम पंचायत सदस्य के करीब 422 पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ था, जबकि अधिकांश सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


125 पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी हैं। प्रधान और बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पदों के लिए मतदान शुक्रवार की सुबह सात बजे से शुरू हुआ।  सुजानगंज में दो, रामनगर और जलालपुर में एक-एक, खुटहन ग्राम पंचायत में प्रधान पद के चुनाव में मतदाताओं में उत्साह दिखा। सुबह से बूथ पर मतदाताओं की कतार लगने लगी थी। 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 12.34% रहा। जिले में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के पांच-पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पदों के लिए आज मतदान हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed