फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP election 2022 cm yogi and nitin Gadkari visit Jaunpur gave gifts of National highway and development projects

यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी बोले- वंशवाद और परिवारवाद करने वालों ने यूपी को कर रखा था बदहाल

Mon, 20 Dec 2021 02:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 02:03 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री परिवहन व राजमार्ग भारत सरकार नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर के मछलीशहर में सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
UP election 2022 cm yogi and nitin Gadkari visit Jaunpur gave gifts of National highway and development projects
जौनपुर पहुंचे सीएम योगी और नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को जौनपुर के मछलीशहर पहुंचे। फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा समेत पूरे विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वंशवाद और परिवारवाद करने वालों ने यूपी को बदहाल कर दिया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या का जो समाधान करे वही सरकार है। परिवारवाद और वंशवाद के आधार पर जिन लोगों ने नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया, वे विकास नहीं करा सकते थे।  जब कोई नौकरी निकलती थी तो खानदान निकल पड़ता था वसूली पर। हमने पांच लाख युवाओं को पारदर्शी तरीक़े से सरकारी नौकरी दी है।
विज्ञापन


पिछली सरकारों की सोच संकुचित थी, छोटी थी इसलिए परिवार तक सीमित थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भारत की 135 करोड़ की आबादी ही उनका परिवार है। डबल डोज की सरकार है तो अन्न का डबल डोज भी मिलेगा। कुछ लोग वैक्सीन का विरोध कर जीवन के साथ खिलावाड़ कर रहे थे। देश की लड़ाई को कमजोर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रमिकों का सम्मान होते हुए कभी देखा था...? पिछली सरकारों को फुर्सत नहीं थी, गरीब की चिंता नहीं थी। आज श्रमिक, किसान, युवा, बाल-बेटियों को सम्मान देते हुए 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है

पढ़ेंः जौनपुर में नितिन गडकरी बोले: योगी जी पर भरोसा जताइए, फिर यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी

साढ़े चार वर्षों में एक भी दंगा यूपी में नहीं

UP election 2022 cm yogi and nitin Gadkari visit Jaunpur gave gifts of National highway and development projects
जौनपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ बुलडोजर सड़क बनाने का काम करेगा तो दूसरी तरफ पेशेवर माफियाओं की छाती पर चलाने का काम भी करेगा। साढ़े चार वर्षों में एक भी दंगा यूपी में नहीं हुआ। यही 'नया यूपी' है। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है।  2023 तक रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, हम सबको आशीर्वाद देंगे। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम इस भव्य मंदिर को अपने आंखों के सामने बनते हुए देख रहे हैं। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत जिले के तमाम भाजपा नेता मौजूद हैं।  कार्यक्रम स्थल पर भारी सुरक्षा व्यवस्था है। जौनपुर में कार्यक्रम के बाद  केंद्रीय मंत्री परिवहन व राजमार्ग भारत सरकार नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मिर्जापुर आएंगे। अतरैला राजा टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम में 3037 करोड़ की लागत से बने 146 किलोमीटर लंबे चार राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण करेंगे। यहां भी कार्यक्रम स्थल पर भीड़ जुट रही है। 

अखिलेश पर साधा निशाना

UP election 2022 cm yogi and nitin Gadkari visit Jaunpur gave gifts of National highway and development projects
जौनपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि  हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते। हम समस्या के समाधान करना चाहते हैं। पूर्व की सरकारों ने परिवारवाद और वंशवाद के आधार पर नौजवानों को जाति के नाम पर आपस में लड़ाने का काम किया। उन्हें नौकरी से दूर रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी। शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था। गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे। लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

अब वंशवाद के नाम पर राजनीति करने वालों का बोरिया बिस्तर बंधने लगा है। पहले नौकरियों के नाम पर विज्ञापन निकलते ही वसूली शुरू हो जाती थी। एक परिवार के लोग झोला लेकर निकल जाते थे। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। कोरौना काल में भी हमने वैक्सीन से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया। कहा कि वैक्सीन का विरोध करने वाले का अब जनता विरोध कर रही है।
 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है। आज जो गरीबों को राशन मिल रहा है  वो 2017 के पहले माफियाओं के पास चला जाता था।

अकेले जौनपुर में दो लाख प्रवासी वापस आए। इनके जीवन बचाने के साथ-साथ उन्हें काम देने का काम किया गया। गांव के अंदर विकास कार्य कराने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए भी सरकार ने काम किया। त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed