फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Crime: Deoria-like incident avoided in Jaunpur, one shot in land dispute

यूपी क्राइम: जौनपुर में देवरिया जैसी घटना होने से बची, जमीन विवाद में एक को मारी गोली; चार अन्य घायल

Tue, 17 Oct 2023 04:48 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 17 Oct 2023 04:48 PM IST
सार

ठेमा गांव निवासी रामधारी और जयनाथ के परिवार के बीच आबादी की जमीन पर निर्माण कराने को लेकर करीब चार माह से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जयनाथ पक्ष के लोग निर्माण शुरू कराए तभी पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
UP Crime: Deoria-like incident avoided in Jaunpur, one shot in land dispute
जौनपुर में देवरिया जैसी घटना होने से बची: - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलापुर थाना क्षेत्र के ठेमा गांव में मंगलवार की सुबह देवरिया जैसी घटना होते होते बच गई। यहां आबादी की जमीन पर कराए जा रहे निर्माण के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। साथ ही चार अन्य लोग भी उसी के परिवार के घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- अद्भुत है काशी का ये दुर्गा पंडाल: यहां 256 साल से विराजमान हैं मां दुर्गा, आज तक नहीं हो सका विसर्जन, पढ़ें
विज्ञापन

ठेमा गांव निवासी रामधारी और जयनाथ के परिवार के बीच आबादी की जमीन पर निर्माण कराने को लेकर करीब चार माह से विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह जयनाथ पक्ष के लोग निर्माण शुरू कराए तभी पहुंचे दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। घर पर चढ़कर जयनाथ के पुत्र लाल साहब को गोली मार दी। गोली पैर में लगी है। साथ ही रामचंद्र, जयनाथ, बृजेश यादव व हर्षित को भी चोट आई। जाते जाते हमलावर लाल साहब का लाइसेंसी रिवाल्वर भी छीन ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही में थाना प्रभारी लाइन हाजिर

बदलापुर के ठेमा में जमीन के विवाद को लेकर हुई घटना के मामले में एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बदलापुर के थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। एक अन्य दरोगा की भी जांच की जा रही है। एएसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सीओ शाहगंज को गांव में कैंप करने के लिए कहा गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed