फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Up cabinet minister rajendra pratap singh moti singh react on bsp general secretary slogan tilak tarazu talwar slogan in jaunpur

मिशन 2022: तिलक, तराजू और तलवार को सिर पर रखकर बनाएंगे सरकार, जौनपुर में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने दिया बयान

Sun, 25 Jul 2021 12:18 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Jul 2021 12:18 AM IST
सार

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा पर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि तिलक, तराजू का नारा देने वाले जो ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं, वे जान लें कि हम तिलक, तराजू और तलवार को सिर पर रखकर सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
Up cabinet minister rajendra pratap singh moti singh react on bsp general secretary slogan tilak tarazu talwar slogan in jaunpur
जौनपुर में मंच पर भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार जौनपुर आए महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह का शनिवार को 51 स्थानों पर स्वागत किया गया। वहीं, दोपहर में वाजिदपुर स्थित एक लॉन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा पर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि तिलक, तराजू का नारा देने वाले जो ब्राह्मण सम्मेलन कर रहे हैं। वे जान लें कि हम तिलक, तराजू और तलवार को सिर पर रखकर सरकार बनाएंगे।  कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सतीश मिश्र आप किसी मुकदमे के वकील हो सकते हैं, लेकिन ब्राह्मणों और जनता के वकील नहीं हो सकते। बहन जी जिन्होंने गद्दे में नोट भरकर रखा था वे मोदी जी की नोटबंदी से बर्बाद हो गए। इसलिए अब मायावती बौखलाई हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बनते ही जौनपुर की माटी को एक और मंत्री कृपाशंकर के रूप में जरूर मिल जाएगा।
विज्ञापन


कृपाशंकर सिंह ने कहा कि 370 पर कांग्रेस के नकारात्मक रवैये के कारण दुखी हो गया था। ऐसे मेें कांग्रेस छोड़ना मजबूरी हो गई थी। कांग्रेस में रहते भाजपा के विरुद्ध जरूर बोलना पड़ता था, लेकिन कभी भी मैंने किसी को व्यक्तिगत रूप से किसी पर टिप्पणी नहीं की। आज मैं भाजपा में सदस्य के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी की विचारधारा के आगे नतमस्तक हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि किशन बोले- सभी पार्टियों के बीच ब्राह्मण प्रेम जाग गया है

विशिष्ट अतिथि गोरखपुर सांसद रवि किशन ने कहा कि अचानक सभी पार्टियों के बीच ब्राह्मण प्रेम जाग गया है। भाजपा में ईमानदार लोग हैं, इसलिए आज यह विश्व की बड़ी पार्टी है। 2022 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। तिलक तराजू और तलवार का नारा देने वाले आज ब्राह्मण की सभा कर रहे हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा ब्राह्मण बेटियों का धर्मांतरण हुआ है।

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के उत्तर प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लोग पार्टी अपने फायदे के लिये बदलते हैं, किंतु कृपाशंकर सिंह जो कांग्रेस के कद्दावर नेता थे अपनी पार्टी की कश्मीर मुद्दे की नीति के चलते अपना विरोध जताया और पार्टी छोड़ दी। लंबे समय तक विचार करके भाजपा के विचारों को आत्मसात करके पार्टी में आने का निर्णय किया। 

वाराणसीः महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री का भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली अपने गृह जनपद जौनपुर जाते समय महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री व भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह का जनपद सीमा फूलपुर में भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को मुंबई से बाबतपुर एयरपोर्ट से जाते समय समर्थकों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह, संजीव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान विक्रमादित्य सिंह, रामानुज यादव, दिनेश सिंह, सुरेश यादव , संजीव श्रीवास्तव व वीरेंद्र प्रजापति समेत अनेक लोग रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम रोशन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed