फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP cabinet Minister Girish Chandra Yadav reached Jaunpur today Said Every Sports and players will get boost

जौनपुर पहुंचे मंत्री गिरीश चंद्र यादव: कहा- खेल और खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा, कई स्थानों पर हुआ स्वागत

Thu, 31 Mar 2022 02:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 31 Mar 2022 02:37 PM IST
सार

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव को खेल एवं युवा कल्याण का राज्यमंत्री बनाया गया है। शपथग्रहण के बाद पहली बार वो गुरुवार को जौनपुर पहुंचे। 

विज्ञापन
UP cabinet  Minister Girish Chandra Yadav reached Jaunpur today Said Every Sports and players will get boost
जौनपुर पहुंचे मंत्री गिरीश चंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार में पिछली बार शहरी एवं नियोजन विभाग के मंत्री रहे जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव को इस बार खेल एवं युवा कल्याण का राज्यमंत्री बनाया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद गिरीश चंद्र यादव गुरुवार को पहली बार जौनपुर पहुंचे। उनका जगह-जगह भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


सूरापुर बाजार, अशरफाबाद बाजार और शाहगंज समेत अन्य जगहों पर मंत्री के स्वागत के लिए सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता जमा था। मीडिया से बात करते हुए मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि खेल से युवाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगे। जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे। निश्चित रूप से प्राथमिकता के तौर पर खेल से युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

जौनपुर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं

योगी मंत्रिमंडल में जिले से एकमात्र विधायक गिरीशचंद्र यादव शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जौनपुर में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन संसाधन और कोच का अभाव है। ऐसे में उनकी प्रतिभा निखर नहीं पाती है। आगे कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जो भी नियम संगत होगा कार्य किया जाएगा। साथ ही कोच और संसाधनों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जौनपुर के लिए जितना बेहतर हो सकेगा करूंगा। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर को उच्चीकृत कराया जाएगा। यहां हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। जनपद में बहुत जल्द केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed