फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP Assembly electon 2022 amit shah rally in jaunpur said Akhilesh Yadav has no right to be in politics

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव को एक क्षण भी राजनीति में रहने का हक नहीं, जौनपुर में सपा प्रमुख पर बरसे अमित शाह

Sat, 05 Mar 2022 03:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 03:29 PM IST
सार

जौनपुर के मल्हनी में अमित शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर उत्तर प्रदेश से चुन-चुन कर माफियाओं को समाप्त कर देंगे। जनता से पूछा कि आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी जैसे लोग कहां हैं?

विज्ञापन
UP Assembly electon 2022 amit shah rally in jaunpur said Akhilesh Yadav has no right to be in politics
जौनपुर में अमित शाह की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले भाजपा नेताओं के निशाने पर लगातार सपा प्रमुख अखिलेश यादव बने हुए हैं। शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह ने जौनपुर में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव को राजनीति में रहने का हक नहीं है।

विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना का टीका आने के बाद अखिलेश बाबू ने कहा किया कि ये मोदी टीका है, मत लगवाओ नुकसान कर देगा। लेकिन, 10 दिन बाद ही रात के अंधेरे में खुद टीका लगवा लिया। जनता को मना करने और खुद टीका लगवाने वाले ऐसे नेताओं को एक क्षण भी राजनीति में रहने का हक नहीं है। जो लोगों की जान की परवाह किए बिना राजनीतिक खिचड़ी पकाते हैं।
विज्ञापन


जौनपुर के मल्हनी में अमित शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर उत्तर प्रदेश से चुन-चुन कर माफियाओं को समाप्त कर देंगे। आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी, ये सभी जेल में हैं। 10 मार्च को आप यूपी में कमल खिला दो तो जो एक दो अपराधी बाहर हैं, वो भी जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में राजनीति से अपराधियों को, राजनीति के अपराधीकरण को खत्म करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धनंजय सिंह और लकी यादव पर इशारों में किया हमला

बिना किसी का नाम लिए गृह मंत्री ने कहा कि गुंडे और बाहुबली मल्हनी का विकास नहीं कर सकते हैं। जिसके व्यक्तित्व में पीढ़ी दर पीढ़ी सेवा का संस्कार है, ऐसे हमारे प्रत्याशी केपी सिंह ही विकास कर सकते हैं। इस सीट से बाहुबलियों की पार्टी का है तो दूसरा खुद बाहुबली है।

उनका सीधा संकेत सपा प्रत्याशी लकी यादव और जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह पर था। उन्होंने कहा कि इस बार बाहुबलियों को मत जिताइये, उसे जिताइये जिसके डीएनए में सेवा भाव है। वो चांटा नहीं लगाता है, बल्कि चांटा लगाने वाले को जेल में भेजना चाहता है। गृहमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान दो बार कहा कि आप मल्हनी से केपी सिंह को जिताओ मैं प्रदेश का बड़ा नेता बनाकर दिखाऊंगा।
 

10 साल तक सपा-बसपा के सहयोग से चली कांग्रेस की सरकार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में 10 साल तक सपा-बसपा के सहयोग से कांग्रेस की सरकार चली थी। आलिया, मालिया और जमालिया आते थे और जवान के सिर लेकर जाते थे। गरीबों के लिए सपा-बसपा सिर्फ बातें करते थे, लेकिन मोदी और योगी ने काम किया और गरीबों को मजबूत करने का काम किया है।

पूरे उत्तराचंल, पूरे पूर्वांचल को सड़क से जोड़ने का काम किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का जाला बुनने के काम भाजपा सरकार ने किया है। 40 मेडिकल कॉलेज, 56 इंजीनियरिंग कॉलेज, 52 नर्सिंग कॉलेज और 80 से ज्यादा कॉलेजों की बिल्डिंग बनाने का काम भाजपा की योगी सरकार ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed