फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UP assembly election 2022 Jaya Bachchan and dimple yadav rally in jaunpur both called bhabhu herself said overthrow BJP government

जया बच्चन बोलीं: सीएम योगी को जनता तीर्थ यात्रा पर भेज देगी, कहा- डिंपल प्रदेश की छोटी बहू हैं और मैं बड़ी

Sat, 26 Feb 2022 04:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 26 Feb 2022 04:12 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद जया बच्चन और डिंपल यादव शनिवार को जौनपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान जया बच्चन ने खुद को यूपी की बड़ी बहू और डिंपल को छोटी बहू बताया। 

विज्ञापन
UP assembly election 2022  Jaya Bachchan and dimple yadav rally in jaunpur both called bhabhu herself said overthrow BJP government
जौनपुर में जया बच्चन के साथ डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा की स्टार प्रचारक डिंपल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने शनिवार को जौनपुर में मड़ियाहूं और मछलीशहर में जनसभा को संबोधित किया। दोनों ने मड़ियाहूं में सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल और मछलीशहर में डॉ. रागिनी सोनकर के पक्ष में चुनावी सभा कर जनता से आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन


इस दौरान दोनों महिला नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा को आड़े हाथों लिया। जया बच्चन ने कहा कि भाजपा की उत्तर प्रदेश व केंद्र में सरकार है। ये लोग महिला सुरक्षा की बात करते हैं, मगर जब भी महिलाओं पर संकट आता है, तब कुछ नहीं करते।
विज्ञापन


सूबे के मुखिया को इस बार यूपी की जनता तीर्थ यात्रा पर भेज देगी। उन्होंने कहा कि योगी हो करके अगर उन्होंने त्याग कर दिया है तो फिर मुख्यमंत्री पद का लालच क्यों है, भोग के लिए यहां क्यों बैठे हुए हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिसका खुद का परिवार नहीं है, वह परिवार की अहमियत क्यों समझेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारवाद का आरोप लगाने वाले परिवार की कीमत नहीं समझ सकते। आजादी के 75 साल हो गए। शहरों के नाम बदलने से क्या लोग बदल जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिंपल प्रदेश की छोटी बहू हैं और मैं बड़ी। बहुत अच्छा लग रहा है कि हम तीन बहुएं एक मंच आ गए हैं।

उन्होंने युवाओं की तरफ हाथ उठाकर कहा कि भाभी-भाभी का नारा ही लगाएंगे या सम्मान के लिए कुछ करेंगे भी। आपका हक बनता है कि देवर लोग हम सबके लिए कुछ करें। आप लोग इस चुनाव में भाजपा की सरकार उखाड़ कर फेंक दें। इसके लिए सात मार्च को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें।

अखिलेश ने जो उत्तर प्रदेश को बनाया था, उसे भाजपा वाले नष्ट करने की योजना बना रहे हैं। जया बच्चन ने मछलीशहर विधानसभा में सपा प्रत्याशी के जीतने के बाद महिलाओं के इलाज के लिए मछलीशहर विधानसभा में अपनी निधि से कल्सनटेसी रूम बनवाने का वादा किया।

डिंपल यादव ने कहा कि सपा और उसके गठबंधन पार्टी की सोच विकास वादी हैं। सरकार बनने के बाद प्रदेश में इतिहास रच देंगे। युवाओं को नौकरी देंगे तथा महिलाओं को नि:शुल्क शिक्षा के साथ ही नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण और सुरक्षा की व्यवस्था देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को रौंदने वाले सरेआम घूम रहे हैं।

अखिलेश के बाद डिंपल ने साधा धनंजय सिंह पर निशाना

UP assembly election 2022  Jaya Bachchan and dimple yadav rally in jaunpur both called bhabhu herself said overthrow BJP government
जौनपुर में जया बच्चन और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

हाथरस और उन्नाव में बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले पर सरकार कार्रवाई करने में नाकाम रही है। बिना परिवार वाले इस दर्द को नहीं समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर महिला पुलिस इकाई का गठन किया जाएगा। यूपी पुलिस में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

चुनाव परिणाम आने के बाद डीजल-पेट्रोल और गैस के दाम कम होंगे। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम होगा। अपराध कम होगा। सांड़ से जिसकी जान जाएगी, उसे पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सरकार गठन के बाद  22 लाख नौकरी और इंटर पास छात्राओं को 36 हजार रुपये एकमुश्त देंगे।

मड़ियाहूं में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद उनकी पत्नी डिंपल यादव ने बिना नाम लिए पूर्व सांसद व जेडीयू से मल्हनी प्रत्याशी धनंजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन सपा की सरकार बनने पर ये क्लीन बोल्ड हो जाएंगे।

उन्होंने इस दौरान जनसभा में उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या इन लोगों को क्लीन बोल्ड किया जाएगा या नहीं। सुना है जौनपुर में क्रिकेट बहुत खेला जाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की इस बार भाजपा की पूरी टीम को क्लीन बोल्ड करें।

जया ने अखिलेश को लेकर पढ़ी कविता

मड़ियाहूं में जया बच्चन ने मंच से अखिलेश यादव को लेकर कविता पढ़ी। जया बच्चन ने कहा, यूपी को अखिलेश ने विकास की शक्ल दिखाई है। यूपी में बच्चों का सुनहरा कल अखिलेश यादव ने बनाया है। किसानों की फसल अखिलेश की मुस्कान से लहलहाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed