{"_id":"673e31e9728ebd5b310ada94","slug":"unruly-elements-set-fire-to-garbage-heap-people-suffering-due-to-pollution-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-125358-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कूड़े के ढेर में अराजक तत्वों ने लगाई आग, प्रदूषण से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कूड़े के ढेर में अराजक तत्वों ने लगाई आग, प्रदूषण से लोग बेहाल
विज्ञापन
सर्दी बढ़ते ही जहां आबोहवा खराब हो रही है, वहीं लोग कूड़ा करकट और खेत में फसलों के अवशेष जलाने से बाज नहीं आ रहे। वाराणसी रोड पर अहिरौली के पास जमा कूड़े के ढेर में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे वायु प्रदूषण से लोग बेहाल हैं। आसपास के लोगों ने कूड़े के ढेर को हटाने के लिए बीडीओ को कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। प्रदूषण से आसपास रहने वाले लोगों के साथ-साथ राहगीर भी हांफते नजर आए।
वाराणसी रोड पर अहिरौली के पास खाली पड़े प्लाट में लोग कूड़ा फेंकते चले आ रहे हैं, जो अत्यधिक मात्रा में हो गया है। कूड़े के ढेर के कारण आसपास प्रदूषण फैल रहा था। कूड़े के निस्तारण के लिए कई बार लोग खंड विकास अधिकारी को पत्रक दिए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मंगलवार रात अराजक तत्वों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। जो सुलगते हुए दमघोंटू प्रदूषण उगल रहा है। बुधवार को लोगों ने खंड विकास कार्यालय को पत्रक देकर अवगत कराया, लेकिन वहां भी समस्या के समाधान के बजाय आश्वासन की घुट्टी ही पिलाई गई। इस बाबत खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। जल्द निस्तारण कराया जाएगा।