फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unit will be set up for plastic waste management

Jaunpur News: प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए स्थापित की जाएगी यूनिट

Wed, 07 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Unit will be set up for plastic waste management
जौनपुर। प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण के तहत जिले के ग्राम पंचायतों से निकलने वाले प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सभी ब्लॉकों में यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू ) की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक यूनिट के निर्माण पर 16 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक विकास खंड में एक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट (पीडब्ल्यूएमयू ) स्थापना की जाएगी। योजना के तहत हर माह विशेष अभियान चलाकर सभी स्थानों से प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र कर संग्रह केंद्र पर पहुंचाया जाएगा। यूनिट की स्थापना के लिए आवश्यकतानुसार उचित स्थल का चयन कर शेड का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक यूनिट पर 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यूनिट में एकत्रित प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्र किया जाएगा। इसको रिसाइकल या दोबारा इस्तेमाल के लिए श्रेडिंग, बेलिंग डस्ट रिमूयर, वेयिंग मशीन, तथा वाहन के आने जाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

किराए पर होगी कलेक्शन वाहन की व्यवस्था
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में सभी गांव का क्लस्टर बनाते हुए गांवों में संग्रहित प्लास्टिक अपशिष्ट को यूनिट तक पहुंचाने के लिए मासिक किराए पर कलेक्शन वाहन की व्यवस्था की जएगी। कलेक्शन वाहन का रूट इस प्रकार बनाया जाएगा, जिससे प्रतिदिन तीन से चार ग्राम पंचायतों के प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र कर यूनिट तक पहुंचाया जा सके। इस व्यवस्था से प्रत्येक ग्राम पंचायत का क्रम लगभग 20 अथवा एक माह के बाद दूसरी बार कलेक्शन के लिए आएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत के रिसोर्स रिकवरी सेंटर में आवश्यक मात्रा में प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयार की जाएगी कबाड़ियों की सूची
सभी विकास खंड स्तर पर कबाड़ी या निजी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर औद्योगिक इकाइयां जो प्लास्टिक अपशिष्ट का उपयोग करती हैं उनकी सूची तैयार की जाएगी जिससे फारवर्ड लिंकेज की सुगम व्यवस्था बन सके। फारवर्ड लिंकेज के लिए निकटतम उपलब्ध व्यवस्था के अनुसार ही यूनिट पर मशीनों का चयन किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के द्वितीय चरण के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट की स्थापना की जाएगी। यूनिट स्थापना से अभियान को गति मिलेगा।- संतोष कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed