फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrolled truck broke the railway gate case registered against the truck driver

Jaunpur News: बेकाबू ट्रक ने तोड़ा रेलवे फाटक, ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गाड़ी मालिक को भेजा गया नोटिस

Thu, 22 May 2025 12:25 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 22 May 2025 12:25 AM IST
सार

गोनौली गांव में बने रेलवे फाटक को बेकाबू ट्रक ने तोड़ दिया जिसके बाद ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज हो गया और गाड़ी मालिक को नोटिस भेजकर कार्रवाई की तैयारी है।
 

विज्ञापन
Uncontrolled truck broke the railway gate case registered against the truck driver
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चन्दवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर स्थित गोनौली गांव के समीप बने रेलवे फाटक तोड़ने के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार रात खुज्जी में हेड कांस्टेबल की हत्या के एक घंटे बाद साढ़े 12 बजे स्पेशल ट्रेन 01123 जौनपुर से औड़िहार के लिए आने के समय गेटमैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था।

विज्ञापन


इसी समय तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से फाटक का बूम टूट गया। ड्यूटी पर मौजूद गेटमैन अमरेंद्र बहादुर ने तत्काल डोभी स्टेशन मास्टर और रेलवे कंट्रोल रूम वाराणसी को घटना की सूचना दी। रात लगभग डेढ़ बजे औड़िहार आरपीएफ थाने से फोर्स आई और मामले की जांच में जुट गई। रात 3 बजे तक गेट की मरम्मत कर आवागमन सुचारू किया गया।
विज्ञापन


औड़िहार आरपीएफ थाना निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि गेटमैन की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने और रेल संपत्ति का नुकसान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गाड़ी मालिक को नोटिस भेजकर चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed