फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable dumper crushed several vehicles, student dead, two serious

बेकाबूू डंपर ने कई वाहनों को कुचला, छात्र की मौत, दो गंभीर

Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dumper crushed several vehicles, student dead, two serious
06- गौराबादशाहपुर में सड़क दुर्घटना में प्रसाद कालेज के छात्र की मौत के बाद जिला अस्पताल में जुटे क - फोटो : JAUNPUR
गौराबादशाहपुर। जौनपुर से आजमगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार गिट्टी लदी डंपर शुक्रवार को कस्बे के बंजारपुर गांव के पास बेकाबू होकर कई वाहनों को रौंद दिया। ट्रैक्टर, बाइक, पिकअप को चपेट में लेते हुए सड़क किनारे मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार डीफार्मा के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं। एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया है। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक और खलासी को लोगों ने पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। चालक नशे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह गिट्टी लदा डंपर कस्बे से सटे बंजारपुर गांव के पास बेेकाबू हो गया। डंपर ने पहले सामने से आ रहे आजमगढ़ के डीह खास गांव निवासी रोहित यादव को स्कार्पियो को टक्कर मारी, फिर सहनुडीह निवासी राजेंद्र राय की कार, गौराबादशाहपुर निवासी तारा जायसवाल की पिकअप, असलम की ट्रैक्टर को टक्कर मारते हुए तीन बाइक को कुचलते हुए सड़क किनारे स्थित मकान में घुस गया। टक्कर से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक बाइक पर सवार बीफार्मा के छात्र गाजीपुर जिले के सैदपुर निवासी चंदन यादव (21) दूसरी बाइक पर सवार आजमगढ़ के सिंदूरी थाना बरदह निवासी नितिन यादव (23), प्रवेश यादव (24) को चोट आई। आनन-फानन में सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। नितिन की हालत गंभीर देख बीएचयू रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि बाइक सवार तीनों युवक पचहटिया स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज में डीफार्मा के तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में छात्र, अध्यापक जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर, हादसे के बाद भाग रहे डंपर के चालक और खलासी को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। एसओ के मुताबिक आजमगढ़ निवासी चालक रिंकू यादव व खलासी अनिल चौबे को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाहनों की लगी कतार, घंटों जाम से जूझे लोग
गौराबादशाहपुर। कस्बे से सटे बंजारेपुर गांव के पास सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डंपर का एक हिस्सा बीच सड़क पर ही था। इससे सड़क मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। कस्बे के दोनों तरफ करीब चार किमी तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जौनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों की चोरसंड तक और आजमगढ़ की तरफ से जिवली तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। ट्रक, बस और सवारी वाहन जाम में फंसे रहे। जाम में फंसे लोग छटपटाते रहे। क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटवाया गया। तब करीब चार घंटे बाद आवागमन सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed